#अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत मदनापुर ब्लाक में कार्यक्रम
शाहजहांपुर के ब्लाक मदनापुर सभागार में अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री हेमा अग्रवाल ने महिलाओं से कहा कि वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर समाज में परिवर्तन लाएं।
क्षेत्र की महिलाओं ने अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह, ब्लाक प्रमुख महेश पाल सिंह, किसान मोर्चा भाजपा महामंत्री आनंद प्रताप सिंह पंकज, रणजीत सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी इंद्र कुमार शुक्ला, सचिव हंसिका चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समापन पर मुख्यमंत्री आवास योजना का भी लाभ एक महिला परिवार को दिया गया।
#जन मन न्यूज़