शाहजहांपुर। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में व्यापार मंडल के जन्मदाता स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की 87 वी जयंती सेवा व समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता के प्रतिष्ठान ओम पेंट्स बहादुरगंज पर शरबत का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी ने अपने 86 वर्ष के जीवन में 50 वर्ष से अधिक का समय व्यापारी समाज के सम्मान और सुरक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने व्यापारी समाज को प्रदेश एवं देश में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नाम से एक पहचान दी जिसमें व्यापारी समाज नौकरशाहों व अराजक तत्वों के उत्पीड़न से अपना बचाव कर सके। पंडित जी की कड़ी मेहनत और लगन से आज संपूर्ण उत्तर प्रदेश के गांव- गांव एवं कस्बों तहसीलों वा जनपदों में एवं देश के सभी राज्यों में व्यापार मंडल का परचम लहरा रहा है। अब इस संगठन की कमान प्रदेश अध्यक्ष मुकंद मिश्रा ने संभाल रखी है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री नाजिम खा,धर्मपाल रैना सुनील गुप्ता, नीरज गुप्ता, अतुल गुप्ता, सुरेंद्र सेठी, युवा अध्यक्ष रोहित अग्रवाल,कमाल फहीम, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, राजन चोपड़ा, गौरव वल्लभ गुप्ता, अमित पांडे, अभिषेक मोहन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।