यूपी के मेरठ में बीजेपी नेता नवीन अरोरा के थ्री-स्टार होटल में कैसिनो चलता पाया गया। एसएसपी को सच मिली। तो गोपनीय तरीके से छापा मारा गया। गढ़ रोड पर हारमनी के नाम से बने होटल में मुंबई की मॉडल्स भी मिलीं, जो सर्विस पर लगाई गई थीं।
कैसिनो में एक लाख रूपये की एंट्री फ़ीस थी। यहां आसपास शहर रईस कैसिनो में जुआ खेलने आते थे। मौके पर वह भी धरे गए।
कई रईस मौके भाग भी गए। बीजेपी नेता नवीन अरोड़ा समेत 15 लोग गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है अरोरा पूर्व कोषाध्यक्ष भी रह चुका है। इस खुलासे से पार्टी की बड़ी किरकिरी हो रही है।