बदायूं। शहर के भामाशाह चौराहा के निकट व्रज कुटीर निवासी लोकतंत्र सेनानी महेंद्र पाल सिंह की मंगलवार को मोक्ष धाम में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। महेंद्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के बहनोई और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह के भाई थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
थाना सिविल लाइंस पुलिस ने लोकतंत्र सेनानी महेंद्र पाल को सलामी दी। इस दौरान एसडीएम सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। महेंद्र पाल सिंह वर्ष 2011 से कैंसर से पीड़ित थे। उनका 09 जुलाई को मैक्स अस्पताल दिल्ली में ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद से उनका बदायूं के रामा अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को उनका निधन हो गया था।
लोकतंत्र सेनानी महेंद्र की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
