खेल जगत के लिए बड़ा झटका..ये खेल बाहर


राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने 10 खेल को बाहर कर दिया है। अगला राष्ट्रमंडल खेल ग्लास्गो में होगा। आयोजकों ने अपनी विवशता का हवाला देकर कई चर्चित खेलों को बाहर कर दिया है। ये खेल भारत को पदक दिला चुके हैं। इनमें कुश्ती, निशानेबाजी, क्रिकेट, हॉकी, टेबिल टेनिस, स्कवैश, बीच वॉलीबॉल आदि हैं। आयोजकों ने कम स्थान, सीमित बजट व परिचालन संबंधित मजबूरी का हवाला दिया है, लेकिन इस निर्णय से भारत के खेल जगत को गहरा झटका लगा है। पिछली बार बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेल में भारत को 30 पदक मिले थे। इस फैसले पर भारतीय खेल संघों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कुछ ने कहा है कि भारत को अपना दल भेजना ही नहीं चाहिए।