बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
बदायूं। आईएमए की बदायूं शाखा की ओर से रविवार रात शहर के एक होटल में दीप उत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉक्टरों ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
आईएमए के सचिव डॉ. अजीत पाल सिंह और उपाध्यक्ष डॉ. इत्तेहाद आलम ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत कर सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। डॉ. स्वर्णा गुप्ता ने भगवान श्री गणेश की वंदना की। डॉ. इत्तेहाद आलम व डॉ. आनंद हरि गुप्ता ने ग़ज़ल पेश की। डॉ. पूनम गुप्ता ने गीत, डॉ. अनिका गुप्ता और डॉ. रुचि गुप्ता ने नृत्य पेश किया गया। अंत में इको फ्रेंडली पटाखे जलाने का संदेश दिया गया।
इस मौके पर डॉ. आरके अरोरा, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. सुनीति गुप्ता, डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता, डॉ. ऋतुज चंद्रा, डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. बीआर गुप्ता, डॉ. अनमोल गुप्ता, डॉ. आदित्य हरि गुप्ता, डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. आरसी गुप्ता, डॉ. वागीश वार्ष्णेय, डॉ. रामिंदर सिंह, डॉ. सबीह खान, डॉ. ममता नौगरिया, डॉ. कय्यूम अंसारी, डॉ. वैभव गुप्ता, डॉ. शरद गुप्ता आदि मौजूद रहे।