पुराने को तोड़ गर्रा पर बनेगा नया पुल

शाहजहांपुर में गर्रा नदी पर नया पुल 2015 में बना था, लेकिन अब यहां जाम लगने लगा है। डीएम डीपी सिंह ने अंग्रेजों के जमाने के पुल को तोड़कर वहां नया पुल बनाए जाने का मसौदा तैयार किया है। यहां बने वेंडर जोन को हटाकर पुल तोड़ा जाएगा। इसके बाद नया पुल तैयार होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। इस पुल पर लगभग 29 करोड़ का खर्चा आएगा। डीएम के अनुसार इस साल अंत तक अनुमति मिल जाएगी।