बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4.30 बजे दो बाइकों की भिडंत में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नदेरी निवासी 22 वर्षीय हमसर रविवार को शाम 4.30 बजे बाइक से कस्बा इस्लामनगर से घर लौट रहे थे। इधर नदेरी की और से गांव नौगावां निवासी 35 वर्षीय नंदराम बाइक से इस्लामनगर की ओर जा रहे थे। साथ में उनकी मां 70 वर्षीय चंपा देवी भी थीं। नदेरी चौराहे के पास दोनों बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुदायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने हमसर और चंपा देवी को मृत घोषित कर दिया।
बाइकों की भिडंत में महिला समेत दो की मौत
