पुवायां से अपह्रत लड़की मुंबई में मिली, लड़का संभल का

यूपी के शाहजहांपुर की पुवायाँ पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त को महाराष्ट्र के ठाणे इलाके से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि दो अक्टूबर को ठाणे मुम्बई पुलिस ने एक लड़का व लड़की को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ की। तो पता चला कि वह भागे हुए हैं। लड़की पुवायां की लड़का संभल का है। पूछताछ के बाद पुवायां पुलिस को सूचना दी गई। शाहजहांपुर से गई पुलिस टीम दोनों को यहाँ ले आई। आरोपित पंकज ठाकुर को सत्र न्यायधीश मुम्बई में पेश कर ट्राजिट रिमाण्ड प्राप्त की।
यहाँ अपह्रता के बयान दर्ज कराए गए। अभियुक्त पंकज ठाकुर पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम भैसोडा थाना असमोली जिला संभल को बाद विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं । आरोपित पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *