बदायूं। थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव खेड़ा पूर्वी में 30 वर्षीय मोहित पर अज्ञात हलावारों ने चाकू से हाला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोहित मंगलवार रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात में किया 2 बजे अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू और ईंट से हमला कर दिया। परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।