बदायूं में अवैध संबंधों में हुई थी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। थाना हजरतपुर के गांव बकसेना मैं सहदेव की हत्या उसके दोस्त ने ही अवैध संबंधों के चलते की थी। यह दावा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो यह राजफाश हुआ है।
सहदेव (28) की रविवार रात जर्सी से गला कसकर हत्या की गई थी। उसका शव सोमवार सुबह चारपाई पर रजाई से ढका मिला था। गले में जर्सी कसी हुई थी। आंख पर चोट का निशान भी था। जर्सी गांव के ही सुशील उर्फ स्वामी की थी।
परिजनों का कहना था कि रात तक दोनों साथ देखे गए थे, जबकि सुबह सहदेव का शव मिला। सुशील के खिलाफ घटना का मुकदमा लिखा गया।
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। एसएसपी ने परिजनों से भी पूछताछ की। परिवार वाले आरोप तो सुशील पर ही लगा रहे थे पर वजह स्पष्ट नहीं कर पा रहे थे। पुलिस ने बारीकी से जांच की तो पता चला कि सहदेव के आरोपी के परिवार की एक महिला से थे, इसी के चलते हत्या की गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।