#शाहजहांपुर जेल में प्रयागराज संगम तट से पवित्र जल मंगवाकर पूर्ण विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ पानी में मिश्रित किया गया। कारागार में निरुद्ध महिला एवं पुरुष बंदियों को जल में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इसके लिए कई दिनों से कारागार में तैयारी की जा रही थी। स्टाफ को भेज कर प्रयागराज संगम तट से पवित्र जल मंगवाया गया था। कारागार के अंदर एक बड़ा कुंड तैयार किया गया, जिसे ट्राई कलर से पेंट करवा कर उसमें भूमिगत ऑटोमेटिक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। संगम तट से मंगाए गए पावन जल को एक बड़े सजे हुए घड़े में पवित्र स्थल पर सुरक्षित किया गया था, जिसको पूर्ण विधि विधान के साथ कंधे पर उठाकर पुष्प वर्षा करते हुए बड़े कुंड के पास ले जाया गया।
वहां दीपोत्सव के बाद मंत्रोच्चार के साथ जेल अधीक्षक मिजाजीलाल द्वारा पारंपरिक पोशाक में सभी अधिकारियों की उपस्थिति में कुंड में प्रवाहित किया गया। स्नान करने वालों नर जय गंगा मां एवं जय भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए स्नान किया। महिला बैरक में पवित्र संगम जल उपलब्ध कराया गया, जिसमें सभी महिला बंदियों ने स्नान कर पुण्य प्राप्त किया। सभी महिलाएं खुशी में जेल प्रशासन को दुआए और आशीर्वाद दे रही थीं।