#आधा दर्जन पेट्रोल पंपों की जांच, तीन को नोटिस
शाहजहांपुर के जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम अरविन्द कुमार ने जिलापूर्ति अधिकारी के साथ पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें तीन पेट्रोल पंपों पर अव्यवस्था पाई। उनको तीन दिन के अंदर अपना पक्ष रखने को नोटिस जारी किया गया।
नॉर्थ सिटी भारत पेट्रोलियम निकट पुलिस लाइन
पुरुष शौचालय गंदा मिला , महिला शौचालय बंद मिला, स्टॉक बोर्ड अपडेट नहीं पाया, कंप्लेन रजिस्टर , मुफ्त हवा,आदि नहीं पाया गया। इनको नोटिस जारी किया गया।
दूसरा हिंदुस्तान पेट्रोलियम सिंधौली। पुरुष महिला शौचालय अत्यधिक गंदा मिला। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि लंबे समय से शौचालय सफ़ाई नहीं की गई है। शौचालय के लिए साइन बोर्ड नहीं लगा था।स्टॉक बोर्ड भरा हुआ नहीं पाया गया। कंप्लेन रजिस्टर नहीं मिला, मुफ्त हवा , रेडिएटर पानी आदि नहीं मिला। इनको भी नोटिस जारी किया गया।
तीसरा देवी पेट्रोलियम भटपुरा चंदू, पुवायां में महिला पुरुष शौचालय गंदा मिला । महिला पुरुष शौचालय अलग अलग लिखा नहीं पाया गया।, मुफ्त हवा, पानी, रेडिएटर पानी ,कंप्लेन रजिस्टर आदि नहीं मिला स्टॉक बोर्ड अंकन नहीं पाया गया। वहीं, केपी फिलिंग स्टेशन, नायरा महिला पुरुष शौचालय साफ मिला।
इनसे कहा गया कि संतोषजनक उत्तर ना मिलने पर प्रथम बार 10 हज़ार ₹ और दूसरे बार 25 हजार ₹ जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार आपूर्ति एवं बिक्री निलंबित कर दी जाएगी।
आए दिन मीडिया, जन शिकायत, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग एवं विभिन्न राजमार्गों पर स्थित पेट्रोल पंपों के महिला पुरुष शौचालय की साफ सफ़ाई , मुफ्त हवा, रेडियेटर पानी, स्वच्छ प्रसाधन आदि की सुविधा संतोषजनक नहीं है।