बदायूं। उझानी थाना क्षेत्र के गांव गूदरागंज में शनिवार सुबह एक किसान का शव गांव के बाहर जामुन से लटका मिला। पुलिस उसके आत्महत्या करने की बात कह रही है।
शनिवार सुबह खेतों की ओर जा रहे गांव गूदरागंज के लोगों ने गांव के ही 30 वर्षीय विद्याराम का शव जामुन के पेड़ से लटका देखा। परिजनों को खबर दी तो घर में कोहराम मच गया।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर विद्याराम का पत्नी मीरा से विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल गए और फिर घर नहीं लौटे। सुबह उनका शव पेड़ से लटका मिला।
उझानी में पेड़ से लटका मिला किसान का शव, घर में मचा कोहराम
