शाहजहांपुर। भारद्वाजी स्थित आल सेंट्स स्कूल में रेड डे का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी ने बच्चों को लाल रंग का महत्व समझा कर उससे परिचित करवाया इसकी तत्पश्चात बच्चों ने स्ट्रॉबेरी, सेब को क्राफ्ट के द्वारा बनाकर अपनी पुस्तक में लगाया।
कार्यक्रम के लिए एक्टिविटी कक्ष को लाल रंग के गुब्बारों व हृदय की आकार से कटे लाल रंगे कागजों आदि से सजाया गया। बच्चों ने आनंद उठाया। इसके पश्चात लाल रंग से संबंधित एक्टिविटीज करवाई गई तथा अंत में बच्चों को जूस और फलो को बांटा गया।
कार्यक्रम का संचालन रूबी, दीपिका और फरीन ने किया इस मौके पर कॉर्डिनेटर तस्कीन शगुफ्ता और शिक्षिकाएं रूबी,फरीन् , अल्फिया ,ज़ोया, दीपिका, शगुफ्ता आदि मौजूद रहीं।