शादी में पनीर की कितनी अहमियत है ये इससे ही समझा जा सकता है। एक यादव जी बारात में गए। दावत में पनीर नहीं मिला तो मिनी बस ही मंडप पर चढ़ा दी। दूल्हे के पिता और दुल्हन के चाचा सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक दीवार टूट गई। घायलों को बीएचयू के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना शनिवार रात को मुगलसराय के हमीदपुर गांव में घटी। राजनाथ यादव के घर बारात आई। रात 11 बजे शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। इसी गांव का धर्मेंद्र यादव खाना खाने आया। पनीर की डिमांड की। प्लेट में कुछ पनीर रख दिया गया। इतना निपटाने के बाद उसने फ़िर मांगा। बताया गया कि अब नहीं है। इस बात पर वह भिड़ गया। राजनाथ यादव ने उसे रोका, लड़की की शादी में विवाद खड़ा न करने को कहा। ये भी बताया कि सब्जी ख़त्म हो गई है।
बताया जाता है कि इस बात से वह इतना गुस्साय गया कि मिनी बस तेज रफ़्तार में लाया और मंडप पर ही चढ़ा दी। इससे अफरातफरी मच गई। हरकत कर वह भाग गया। पुलिस ने जैसे तैसे शादी निप्टवाई। घायलों को उपचार के लिए भेजा। रिपोर्ट दर्ज कर धर्मेंद्र यादव की तलाश शुरू कर दी है।
जन मन न्यूज़